Home » उत्तर प्रदेश » यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का क्या है प्लान? अमित शाह और योगी की बैठक से समझिए

यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का क्या है प्लान? अमित शाह और योगी की बैठक से समझिए

Up Election: UP चुनाव से पहले शाह और योगी की बैठक के मायने क्या हैं?

Up Election: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संगठन की स्थिति, सरकार के कामकाज और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

अमित शाह के सामने होगी चुनावी रणनीति की रूपरेखा

बीजेपी की इस बैठक में अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। संगठन को सक्रिय करने, चुनावी जिम्मेदारियां तय करने और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति का आकलन करने जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा।

Up Election: योगी सरकार के कामकाज पर होगा मंथन

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, विकास कार्य, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुद्दों पर पार्टी का ध्यान रहेगा। इन विषयों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

712 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक

बीजेपी की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति में 712 सदस्य शामिल हैं। इनमें 548 कार्यसमिति सदस्य, 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की व्यवस्था है।

Up Election: राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए जनता तक पहुंचेगी पार्टी

कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाने की योजना है। इसमें प्रदेश में सरकार और संगठन के कामकाज से जुड़े मुद्दों का उल्लेख होगा। प्रस्ताव पर चर्चा के साथ पार्टी के प्रमुख मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विचार किया जाएगा।

सपा और विपक्ष की चुनौती के बीच मिशन 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की चुनौती भी होगी। समाजवादी पार्टी PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को केंद्र में रखकर अपनी रणनीति बना रही है। बीजेपी की बैठक में संगठन मजबूत करने, सरकार कामकाज को जनता तक पहुंचाने और 2027 के चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

 

ये भी पढ़ें…बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सुवेंदु अधिकारी सख्त, हिंदू शरणार्थियों को लेकर किया बड़ा ऐलान