Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी और पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट, फेडरल संवैधानिक कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अपने जीवन और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बताते हुए मेडिकल स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है।
Imran Khan: इमरान खान ने चिट्ठी में क्या कहा?
इमरान खान ने अपने पत्र में कहा है कि उनके जीवन और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उन्होंने अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों से अपनी मेडिकल स्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति का मुद्दा भी उठाया है।
Imran Khan: बुशरा बीबी ने अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की
दूसरी ओर, बुशरा बीबी ने अपने वकीलों के माध्यम से इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराए जाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आंखों के इलाज के लिए अस्पताल लाए गए थे इमरान खान
इमरान खान को 10 और 11 नवंबर की रात इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल लाया गया था। प्रशासन के मुताबिक, वहां उनकी मेडिकल जांच की गई और आंखों के इलाज से संबंधित फॉलो-अप भी किया गया।
पाकिस्तान सरकार ने इलाज में लापरवाही से किया इनकार
पाकिस्तान सरकार लगातार दावा करती रही है कि इमरान खान को जेल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) की समस्या थी और उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। सरकार ने उपचार में किसी तरह की कमी होने के आरोपों से इनकार किया है।
यह भी पढ़े- IND vs NZ: सीरीज जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर? रवि शास्त्री ने भी जताई चिंता








