Home » राष्ट्रीय » राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की गिनाईं 3 बड़ी गलतियां, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की गिनाईं 3 बड़ी गलतियां, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Rajnath Singh

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद सड़कों पर हिंसा और अराजकता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि सड़कों पर अराजकता फैलाकर सत्ता बदली जा सके।

हिंसा और अराजकता को लेकर कांग्रेस पर हमला

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस वोट के जरिए सत्ता परिवर्तन के बजाय हिंसा और अराजकता के जरिए सत्ता बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि सड़कों पर अराजकता फैलाकर सत्ता बदली जा सके। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

Rajnath Singh: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था ने कांग्रेस को लंबे समय तक सत्ता में रहने का अवसर दिया, आज वही पार्टी अराजकता फैलाकर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। राजनाथ ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध और देश के सम्मान के बीच अंतर होना चाहिए।

विदेशी नेताओं के बयान पर भी निशाना

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके नेता अपने राजनीतिक हितों के लिए विदेशी नेताओं को भारत के लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जनता ने अपने समर्थन से सत्ता तक पहुंचाया है और उनके काम तथा जनसेवा के कारण जनता का विश्वास बना हुआ है।

Rajnath Singh: इमरजेंसी और सरकारों की बर्खास्तगी का जिक्र

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए इमरजेंसी, चुनी हुई राज्य सरकारों की बर्खास्तगी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के स्वार्थ में कांग्रेस ने कई बार संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया।

रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के आरोप गिनाए

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस शासनकाल के रक्षा सौदों का भी उल्लेख किया। उन्होंने जीप खरीद प्रकरण, बोफोर्स और अगस्ता वेस्टलैंड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई रक्षा सौदे भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सैनिकों का सम्मान राजनीतिक हितों से ऊपर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें…2027 में कौन बनेगा CM? केशव के कमल वाले बयान पर योगी का जवाब