Home » उत्तर प्रदेश » Banke Bihari Mandir: धनतेरस के मौके पर 54 साल बाद खुलेगा बांके बिहारी मंदिर का तहखाना

Banke Bihari Mandir: धनतेरस के मौके पर 54 साल बाद खुलेगा बांके बिहारी मंदिर का तहखाना

बांके बिहारी मंदिर

Banke Bihari Mandir: हिंदू धर्म में दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन केवल धन और वैभव की प्राप्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ आज धनतेरस के दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के 54 साल पुराने बंद तहखाने को खोला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित 11 सदस्यीय कमेटी की निगरानी में इस ऐतिहासिक तहखाने को खोला जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से रिकॉर्ड की जा रही है साथ ही तहखाने से मिलने वाली हर वस्तु की सूची तैयार की जा रही है।

1971 के बाद पहली बार खोला गया तहखाना

Banke Bihari Mandir: आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर का यह तहखाना वर्ष 1971 में आखिरी बार खोला गया था। तभी से इसे सील करके रखा गया है। 1990 में दोबारा इसे खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब यह संभव नहीं हो सका। लेकिन अब, 54 वर्षों बाद यह ऐतिहासिक कमरा एक बार फिर खुला है। तहखाने को लेकर वर्षों से मान्यता रही है कि इसमें लगभग 160 साल पुराना बहुमूल्य खजाना मौजूद है, जिसमें प्राचीन हीरे-जवाहरात, सोना-चांदी और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं हो सकती हैं। तहखाना खुलने के बाद गैस और अन्य सुरक्षा पहलुओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

54 साल बाद खुलने जा रहा खजाना
                                                                        54 साल बाद खुलने जा रहा खजाना

कड़ी सुरक्षा के बीच खोला जाएगा तहखाने

Banke Bihari Mandir: तहखाने को खोलने की यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति की निगरानी में हो रही है। इस समिति में रिटायर्ड जज अशोक कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शिप्रा दुबे, नगर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, एसएसपी, एएसपी, जिलाधिकारी, मंदिर के चार गोस्वामी और मंदिर के लेखा अधिकारी शामिल हैं।

उधर, मंदिर प्रशासन की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर पहले ही निर्देश और सार्वजनिक सूचना जारी की जा चुकी है। संबंधित कमरे के बाहर सूचना पोस्टर लगाए गए हैं और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़े… MP News: धनतेरस पर किसानों को सोलर पंप पर बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने किया 90% सब्सिडी देने का ऐलान