ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » Desk Job Health: ऑफिस में बैठकर काम करने के नुकसान

Desk Job Health: ऑफिस में बैठकर काम करने के नुकसान

Desk Job Health: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाले नुकसान

Desk Job Health: अक्सर हम देखते हैं जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उनके शरीर मेंलगातार दर्द रहता है साथ ही उन्हें पोश्चर से जुड़ी परेशानियां रहती है। इसका मुख्य डेस्क जॉब के कारण हमारे हड्डी, गर्दन और नर्व्स में दबाव पड़ना है। कई बार लोगों को काम करते-करते ही बहुत सी परेशानियां होती है कुछ नजर आ जाती है जैसे बुखार होना, पीठ में सूजन, पैर के नीचे और घुटनों में दर्द लेकिन कुछ परेशानियां भट्ट देर से समझ आती है। आइए जानते हैं कि यह आपकी सेहत को कैसे प्रभावित कर सकता है।

Desk Job Health: बैठकर काम करने के नुकसान

Desk Job Health: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाले नुकसान
Desk Job Health: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाले नुकसान

 

1. गलत पोश्चर

देश जॉब करने वाले ज्यादातर लोग आलस और थकान के चलते झुककर बैठते है। लेकिन गलत तरीके से बैठने में रीढ़ की हड्डी का प्राकृतिक कर्व बिगड़ने लगता है। इससे स्लिप डिस्क, सर्वाइकल पेन और लोअर बैक पेन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

2. नर्व कंप्रेशन और ब्लड सर्कुलेशन पर असर

बहुत समय तक एक ही पोजीशन में बैठने की वजह से नर्व्स पर दबाव पड़ता है। ऐसे मेंव्यक्ति को कमजोरी, झनझनाहट, सुन्नपन का एहसास हो सकता है
यह सुनने में तो आम चीज लगती है। लेकिन इससे साइटिका और कंप्यूटर नर्व सिंड्रोम जैसी समस्याएं होने का खतरा रहता है।

3. मसल्स और जॉइंट्स की जकड़न

लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से गर्दन, कांधे और पीठ के मसल्स टाइट होने के चांसेस ज्यादा होते हैं। मसल्स टाइट होने से स्पोंडिलोसिस और गठिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

Desk Job Health: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाले नुकसान
Desk Job Health: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाले नुकसान

 

4. मोटापा और हार्ट डिजीज का खतरा

हमारे शरीर का लगातार चलते रहना जैसे योग या वॉक करना शरीर की कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है।लेकिन डेस्क जॉब में शरीर का सही मूवमेंट नहीं हो पाने की वजह से कैलोरी बर्निंग क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है, जिसके चलते आगे जाकर डायबीटीज, हाई बीपी और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है।

इन सभी समस्याओं से समय से छुटकारा पाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि आगे जाकर यही छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी हो जाती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप दिन का मात्र एक घंटा योग और एक्सरसाइज को दें। जिसे आपका पोश्चर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य भी सही रह सकता है। साथ ही काम के बीच में ब्रेक लेकर 5 से 10 मिनिट मूवमेंट भी करें। ताकि लंबे समय तक शरीर एक ही पोजीशन में ना रहे।

Read More: Weight Loss Tips: घरेलू ड्रिंक से घटेगा मोटापा, मेटाबॉलिज्म होगा सुपरफास्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल