Home » स्पोर्ट्स » भारत और जापान के बीच होगा ऐतिहासिक टी20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव

भारत और जापान के बीच होगा ऐतिहासिक टी20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव

India vs Japan T20:

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला एशियन गेम्स के दौरान 22 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस ऐतिहासिक मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर है कि वे इस मैच को लाइव कहां देख सकेंगे।

India vs Japan T20: फैनकोड के पास लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार-

टीवी पर भारत-जापान मैच का प्रसारण किस चैनल पर होगा, इसे लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। फैनकोड ने इस मुकाबले के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

India vs Japan T20: जापान क्रिकेट संघ के साथ काम कर रहा फैनकोड-

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए फैनकोड जापान क्रिकेट संघ के साथ मिलकर काम कर रहा है। मैच जापान के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी। ग्लोबल राइट्स की रेस में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, हाल ही में अपने नेटवर्क का विस्तार करने वाले जियोहॉटस्टार की भी इस दौड़ में एंट्री हो सकती है।

टीवी राइट्स के लिए सोनी, स्टार और जी में मुकाबला-

भारत में टीवी प्रसारण के अधिकारों को लेकर सोनी, स्टार और जी जैसे बड़े नेटवर्क रेस में हैं। माना जा रहा है कि टीवी राइट्स को लेकर जल्द ही फैसला हो सकता है। इसके बाद फैंस को टीवी पर मैच देखने के विकल्प की भी जानकारी मिल जाएगी।

भारत के कई बड़े खिलाड़ी दिखेंगे एक्शन में-

भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें भारत के कई युवा और बड़े सितारे खेलते नजर आ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। एशियन गेम्स के लिए भारत की जो टीम जाएगी, वही टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, जापान क्रिकेट संघ ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है

यह भी पढ़े- क्या टीवी शो के चक्कर में रोहित शर्मा को छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? जानिए BCCI का नियम