ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ABU AZMI ON BLAST: नेता अबू आजमी का आतंकियों पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा ?

ABU AZMI ON BLAST: नेता अबू आजमी का आतंकियों पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा ?

अबू आजमी

ABU AZMI ON BLAST: महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आजमी ने कहा

ABU AZMI ON BLAST: मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और मृतकों के परिवारों के प्रति वे संवेदना व्यक्त करते हैं। आजमी ने कहा, “दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका हुआ, यह बेहद दर्दनाक है। इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और जो भी इसके पीछे हैं, उन्हें छह महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए।

गिरफ्तार करना किसी भी तरह न्याय नहीं

ABU AZMI ON BLAST: उन्होंने इस विस्फोट को 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से जोड़ते हुए कहा कि कार्रवाई तो होनी चाहिए, लेकिन किसी बेगुनाह को गिरफ्तार करना किसी भी तरह न्याय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में कई लोगों को वर्षों तक जेल में रखा गया और बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर रिहा कर दिया, लेकिन असली दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल पाई।

सुरक्षा व्यवस्था की 100 प्रतिशत विफलता

ABU AZMI ON BLAST: आजमी ने वर्तमान सरकार को इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश की राजधानी में ऐसा धमाका होना सुरक्षा व्यवस्था की 100 प्रतिशत विफलता है। उन्होंने कहा अगर दिल्ली में, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहते हैं, वहीं विस्फोट हो सकता है, तो यह सुरक्षा सिस्टम की बड़ी कमी का संकेत है।

सक्रिय हैं सभी जांच एजेंसियां

ABU AZMI ON BLAST: दिल्ली ब्लास्ट पर अन्य राजनीतिक दलों ने भी दुख व्यक्त किया है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद मामले पर निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और घटना की तह तक जाने का काम पूरी गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे अस्पताल जाकर घायलों से मिलीं और सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें…DELHI BLAST: ब्लास्ट में किस पदार्थ का हुआ था प्रयोग, फरीदाबाद में 1000 जवानों का मेगा सर्च क्यों, जानिए सबकुछ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल