MP NEWS: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय “संगठन सृजन” प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में मंगलवार को सफल समापन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। इसमें प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्षों को प्रमाणपत्र वितरित
MP NEWS: समापन दिवस पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी जिला अध्यक्षों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। आवश्यक है कि गांव से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रतिबद्धता में निहित है।
संगठन की क्षमता और जागरूकता बढ़ाने
MP NEWS: प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी महेंद्र जोशी ने बताया कि यह शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन की क्षमता और जागरूकता बढ़ाने का सतत प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक आठ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगी, ताकि कार्यकर्ता विचारों, संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व गुणों में सक्षम बन सकें।
इन सिद्धांतों को व्यवहार में उतारा- राव
MP NEWS: सत्र के अंतिम चरण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल्य तभी है जब इसके सिद्धांतों को व्यवहार में उतारा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर, समर्पित और रणनीतिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
समापन में सभी जिला अध्यक्षों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, एकता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े .. Amit Shah Action: लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह एक्शन में, मचा सियासी भूचाल







