Home » Uncategorized » DELHI BLAST: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आखिर संदिग्ध लाल कार को ढूंढ निकाला

DELHI BLAST: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आखिर संदिग्ध लाल कार को ढूंढ निकाला

DELHI BLAST:

DELHI BLAST: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच एजेंसियों ने उस संदिग्ध कार को बरामद कर लिया है जिसकी तलाश बीते दो दिनों से की जा रही थी।

फरीदाबाद से बरामद हुई संदिग्ध कार

DELHI BLAST: फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव के पास से लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार (DL 10 CK 0458) बरामद की है। यह वही कार है, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वाहन उमर नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है , वही उमर, जिस पर ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई आई20 कार चलाने का संदेह जताया जा रहा है।

DELHI BLAST: फुटेज से मिला अहम सुराग

DELHI BLAST: पुलिस जांच में सामने आया है कि कई सीसीटीवी फुटेज में उमर को आई 20 कार चलाते हुए देखा गया है। इन फुटेज के आधार पर ही दिल्ली पुलिस और एनआईए उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब बरामद इको स्पोर्ट्स कार से जांच में नए सुराग मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि यह कार दिल्ली के ही एक पते पर रजिस्टर्ड है, जिसके चलते राजधानी में कई जगह छापेमारी की गई।

राज्यों में अलर्ट

DELHI BLAST: कार की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सभी थानों, चौकियों और सीमा चौकियों को अलर्ट पर रखा था। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। अब संदिग्ध वाहन की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियां मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी हैं।

10 सदस्यीय टीम करेगी जांच

DELHI BLAST: ब्लास्ट की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 10 अधिकारियों की विशेष टीम बनाई है। टीम का नेतृत्व एडीजी विजय सखारे करेंगे। टीम में एक आईजी, दो डीआईजी, तीन एसपी और चार डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

देशभर में हाई अलर्ट जारी

DELHI BLAST: 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी कार में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इसके बाद दिल्ली, यूपी, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और मोबाइल डंप डेटा खंगाला जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। बतादें ने संदिग्ध गाड़ी की वीडियो x पर फरीदाबाद पुलिस ने अपलोड की है।

यह भी पढ़ें…DELHI BLAST: धमाके में अगर मुस्लिम डॉक्टर शामिल हैं, तो हमारी कौम के लिए…जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती