Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या से संजय सिंह की हुंकार: “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

अयोध्या से संजय सिंह की हुंकार: “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

AAP

UTTAR PRADESH NEWS: उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और दलित, पिछड़े, शोषित व वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा दूसरे दिन भी जोश के साथ जारी रही। आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अयोध्या से शुरू हुई यह यात्रा गुरुवार को चांदपुर, हरबंशपुर, धबासेमर से आगे बढ़ते हुए कल्याण, भदरसा और बीकापुर पहुंची। रास्ते भर लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया।

जनता का जोश, युवाओं की उम्मीदें

UTTAR PRADESH NEWS: यात्रा के दौरान नहरिया चौकी पर अजीत सिंह और सैकड़ों आप समर्थकों ने संजय सिंह का स्वागत किया, जबकि मसौदा, रोडवेज वर्कशॉप, भरतकुंड, पिपरी जलालपुर और शाहगंज मोड़ पर भी स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों से यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। करीब 200 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या से सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। पदयात्रा में युवाओं, किसानों और वंचित समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है।

“यह जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है” – संजय सिंह

UTTAR PRADESH NEWS: संजय सिंह ने पदयात्रा के दौरान कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के हक़ और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा, “जब तक हर हाथ को रोजगार और हर नागरिक को बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में उठाया गया हर कदम युवाओं के रोजगार और दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित है। संजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा, “अब वक्त है अपने हक की आवाज़ बुलंद करने का। घरों से बाहर निकलिए और समाज में फैले इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर बताइए कि समान अवसर और सम्मान का हक अब कोई नहीं रोक सकता।”

 

यह भी पढ़ें:  UP NEWS: दिल्ली धमाके पर अखिलेश ने किया हमला , सरकार की नाकामी से हुई घटना; बदलाव की लहर बताई तेजस्वी के पक्ष में