Home » बिज़नेस » अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, WPI बढ़कर 9.92% पर पहुंची

अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, WPI बढ़कर 9.92% पर पहुंची

WPI Inflation August 2026:

WPI Inflation August 2026: केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 के थोक महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। WPI आधारित महंगाई जुलाई के 9.78% से बढ़कर अगस्त में 9.92% हो गई। ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का महंगाई पर बड़ा असर पड़ा।

WPI Inflation August 2026: अगस्त में WPI महंगाई 9.92% रही-

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर 9.92% रही। जुलाई में यह 9.78% थी। अगस्त में सभी वस्तुओं का WPI 110.8 रहा, जबकि जुलाई में यह 110.0 था। आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन एवं ऊर्जा और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में बदलाव का कुल महंगाई दर पर असर पड़ा।

WPI Inflation August 2026: ईंधन और ऊर्जा की महंगाई 22.93% पहुंची-

अगस्त में ईंधन और ऊर्जा कैटेगरी की महंगाई बढ़कर 22.93% हो गई, जो जुलाई में 20.05% थी। हाल के हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इस कैटेगरी पर देखने को मिला। अगस्त में ईंधन और ऊर्जा का सूचकांक 108.3 रहा, जबकि जुलाई में यह 105.4 था।

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई में गिरावट-

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई अगस्त में घटकर 7.76% रही। जुलाई में यह 8.52% थी। हालांकि, इस कैटेगरी का सूचकांक जुलाई के 117.2 से बढ़कर अगस्त में 118.1 हो गया।

विनिर्मित उत्पादों की महंगाई भी बढ़ी-

विनिर्मित उत्पादों की महंगाई अगस्त में मामूली बढ़कर 8.37% हो गई, जबकि जुलाई में यह 8.29% थी। अगस्त में इस कैटेगरी का सूचकांक 108.8 रहा, जो जुलाई में 108.4 था।

खाद्य महंगाई भी बढ़ी-

WPI खाद्य सूचकांक आधारित महंगाई अगस्त में बढ़कर 7.05% हो गई। जुलाई में यह 6.65% थी। इससे संकेत मिलता है कि थोक बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

किन चीजों की कीमतों ने बढ़ाई महंगाई-

मंत्रालय के अनुसार, अगस्त में थोक महंगाई बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में खनिज तेल और पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, मूल धातुएं, गैर-खाद्य पदार्थ और रसायन एवं रासायनिक उत्पाद शामिल रहे।

जून के आंकड़ों में भी संशोधन-

सरकार ने जून 2026 के WPI के अंतिम आंकड़ों में भी संशोधन किया है। जून का WPI सूचकांक 110.2 के अस्थायी अनुमान से बढ़ाकर 110.3 कर दिया गया है। वहीं, जून की थोक महंगाई दर का अंतिम आंकड़ा 9.87% से संशोधित होकर 9.97% कर दिया गया है।

इनपुट PPI का आंकड़ा भी जारी-

मैन्‍युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए इनपुट उत्पादक मूल्य सूचकांक (Input PPI) अगस्त 2026 में 104.2 रहा। जून के ट्रायल इनपुट PPI को भी संशोधित किया गया है और इसे 107.1 के अनंतिम अनुमान से घटाकर 105.9 किया गया है

यह भी पढ़े- हूतियों के हमले के बाद पाकिस्तान ने संभाला मोर्चा, सऊदी से रिश्ते बचाने की कोशिश