ख़बर का असर

Home » बिहार » BIHAR ELECTION: काउंटिंग के बीच इंडिया ब्लॉक का दावा- बिहार में बदलाव तय, माहौल महागठबंधन के पक्ष में

BIHAR ELECTION: काउंटिंग के बीच इंडिया ब्लॉक का दावा- बिहार में बदलाव तय, माहौल महागठबंधन के पक्ष में

BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होते ही राजनीतिक दावों और प्रतिदावों का सिलसिला तेज हो गया है। 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, और इसी बीच इंडिया ब्लॉक नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार के नतीजों में “जनता का स्पष्ट जनादेश महागठबंधन के पक्ष में दिखाई देगा।”

इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी- रविदास मेहरोत्रा

BIHAR ELECTION: लखनऊ से समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पूरे चुनाव में जनता का रुझान इंडिया ब्लॉक के साथ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी। जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन और संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट किया है। चुनाव में जबरदस्त लहर महागठबंधन के पक्ष में थी। मेहरोत्रा के अनुसार, मतदाता इस बार “जागरूक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे” और उन्होंने “बदलाव का मन बना लिया है।”

सरकारी व्यवस्था से नाराज है जनता- वीरेंद्र

BIHAR ELECTION: कैमूर जिले से राजद उम्मीदवार वीरेंद्र कुशवाहा ने भी अपने बड़े दावे किए। उनका कहना है कि वोटिंग के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं, उससे साफ है कि “जनता सरकार के खिलाफ मतदान कर चुकी है।” उन्होंने कहा कि लोग रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर शासन की उम्मीद के साथ तेजस्वी यादव पर भरोसा कर रहे हैं। इस बार बिहार बदलाव चाहेगा, यह रुझानों में भी दिखेगा।

 बदलाव की लहर बनाम NDA का आत्मविश्वास

BIHAR ELECTION: महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर माहौल एनडीए के दावों से अलग है। उनका कहना है कि बिहार में रोजगार बड़ा मुद्दा था, महिलाएं और युवा भारी संख्या में मतदान के लिए निकले और इस बार “परिवर्तन की लहर” साफ दिखी दे रही है । इंडिया ब्लॉक नेताओं का दावा है कि जनता ने तेजस्वी यादव को मजबूत विकल्प के रूप में देखा है।

NDA भी अपनी जीत के प्रति उतना ही आश्वस्त

BIHAR ELECTION: दूसरी तरफ एनडीए नेताओं का कहना है कि सरकार के कामकाज ,केंद्र-राज्य की योजनाओं,कानून व्यवस्था और स्थिरता ने उनके पक्ष में माहौल बनाया है। दोनों ओर से जीत के दावे जारी हैं, जबकि मतगणना अभी शुरुआती चरण में है।

243 सीटों पर काउंटिंग जारी

BIHAR ELECTION: ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती के बीच रुझान लगातार बदल रहे हैं। अगले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि बिहार में जनता ने बदलाव चुना है या एनडीए को एक और मौका दिया है। बिहार चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजर है।

ये भी पढे…राघोपुर में तेजस्वी आगे, महुआ में तेजप्रताप चल रहे हैं पीछे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल