Home » बिहार » BIHAR ELECTION: नीतीश-मोदी की जोड़ी सुपर-हिट, मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए

BIHAR ELECTION: नीतीश-मोदी की जोड़ी सुपर-हिट, मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए

Spread the love

BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी पार कर ली है। नतीजों का रुझान साफ संकेत दे रहा है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर मोदी–नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है, जिसकी बदौलत बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है।

मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए

BIHAR ELECTION: इन्हीं रुझानों के बीच अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चुनावी मैदान में पहली बार उतरी मैथिली ठाकुर ने रुझानों में मिली लीड को जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, वह उनके लिए “बहुत बड़ी जिम्मेदारी” है। विधायक बनने की स्थिति में वे अलीनगर की सेवा एक “बेटी की तरह” करने का संकल्प लेती हैं।

एनडीए दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में 

BIHAR ELECTION: मैथिली ठाकुर का कहना है कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ अलीनगर का विकास और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। पार्टी में भी उनके बढ़त को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि यदि यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो भाजपा इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ स्थापित कर लेगी। राज्यभर के रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि इस चुनाव में जनता ने राजनीतिक स्थिरता, विकास और नेतृत्व के भरोसे को प्राथमिकता दी है और इसी कारण एनडीए दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में है।

ये भी पढ़े.. Bihar Election Results 2025: महिलाओं ने बदला सियासी गणित, नीतीश कुमार का ‘71 फार्मूला’ बना NDA का गेम-चेंजर

 

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments