BIHAR ELECTION RESULT: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है, लेकिन रुझानों में एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 35 पर सिमटता नजर आ रहा है।चुनावी रुझानों पर भाजपा और कांग्रेस समेत अलग-अलग राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस क्रम में जदयू ने अपार समर्थन के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिहार के लोगों को जीत की बधाई दी है।
जदयू ने लिखा कि आभार बिहार
BIHAR ELECTION RESULT: बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आपके विश्वास ने विकास और सुशासन की राह को और मजबूत किया है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जदूय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है।इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है।
प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नीतीश कुमार ने दी बधाई
BIHAR ELECTION RESULT: सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर वोट की मुहर लगाई।
बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025
एनडीए को सीट मिलने का क्या है अनुमान
BIHAR ELECTION RESULT: बता दें कि 243 विधानसभा सीटों पर हुए दो चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को रुझान जारी किए। इन रुझानों में एनडीए को 200 प्लस सीट मिलने का अनुमान है। इस भारी बहुमत से एनडीए के खेमे में जोश और उमंग का संचार देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार के मतदाताओं ने प्रदेश में कानून के राज में हुए विकास और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डबल इंजन सरकार के माध्यम से बिहार की प्रगति में दिए गए योगदान को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं एक बार फिर से मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं।






