Breaking News
Home » राष्ट्रीय » AL FALAH UNIVERSITY: फरीदाबाद प्रशासन ने दिए अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश, खंगाला जाएगा पूरा रिकॉर्ड

AL FALAH UNIVERSITY: फरीदाबाद प्रशासन ने दिए अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश, खंगाला जाएगा पूरा रिकॉर्ड

AL FALAH UNIVERSITY:
Spread the love

AL FALAH UNIVERSITY:  फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जमीन की विस्तृत पैमाइश करानी शुरू कर दी है। धौज गांव में स्थित लगभग 78 एकड़ क्षेत्र में फैली जमीन की लंबाई, चौड़ाई, निर्माण वाली जगह और खाली पड़े हिस्से का पूरा नक्शा तैयार किया जा रहा है। पटवारियों की टीम स्थल पर मौजूद रहकर हर हिस्से का विवरण जुटा रही है।

खरीद से लेकर भुगतान तक जांच

AL FALAH UNIVERSITY:  जिला प्रशासन सिर्फ जमीन की माप ही नहीं कर रहा, बल्कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि जमीन किससे खरीदी गई थी, किस कीमत पर खरीदी गई और भुगतान किसको किया गया। जमीन खरीद से जुड़े सभी रिकॉर्ड, रजिस्ट्री और वित्तीय दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

ब्लास्ट कनेक्शन के बाद तेजी से बढ़ी कार्रवाई

AL FALAH UNIVERSITY:  10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। जांच के दौरान इस ब्लास्ट का लिंक फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आया। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में कार्यरत कुछ डॉक्टर, जिनमें जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के लोग शामिल थे, पूरे देश में कई धमाके करने की योजना बना रहे थे।

गृह मंत्रालय की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक

AL FALAH UNIVERSITY: घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10 नवंबर को हुए विस्फोट की जांच प्रगति की करीब डेढ़ घंटे समीक्षा की गई। इसके बाद ईडी और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों को यूनिवर्सिटी के फंड और लेन-देन की संपूर्ण जांच करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को प्रशासन ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया कि यह पता लगाया जाए कि यूनिवर्सिटी की जमीन का कितना हिस्सा उपयोग में है और उससे जुड़े लेन-देन में कहीं कोई अनियमितता तो नहीं हुई। पूरी जांच रिपोर्ट प्रशासन को जल्द सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें…BIHAR ELECTION RESULT: बिहार के सभी मतदाताओं को हृदय से धन्यवाद: जदयू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments