Home » उत्तर प्रदेश » BJP MLA: विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- ‘गाय काटने वाले की गर्दन काट दो…’

BJP MLA: विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- ‘गाय काटने वाले की गर्दन काट दो…’

Nand Kishor Gujjar MLA loni

BJP MLA: गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर सहारनपुर के रणदेवा गांव में आयोजित एक सनातन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने सख्त टिप्पणियाँ कीं, जिनके चलते उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। विधायक ने कहा कि हिंदू समाज अक्सर अपने खिलाफ कही गई बातों को चुपचाप सहन कर लेता है, लेकिन धार्मिक आस्थाओं और देवी-देवताओं के सम्मान के मामले में उदासीन नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए कुछ बयानों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को सही दिशा दिखाना जरूरी है।

गाय को लेकर दिया बयान 

अपने संबोधन में गुर्जर ने गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि गाय की सुरक्षा हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने दावा किया कि शास्त्रों में भी गाय को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गाय काटने वाला मिल जाए तो उसके सामने हाथ नहीं जोड़ने चाहिए, बल्कि उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। गाय हमारी मां है, हमने कानून हाथ में नहीं लिया, लेकिन अपनी मां की रक्षा करना हर बेटे का अधिकार है।

BJP MLA: सहारनपुर में जितने जेहादी हैं, उतने तो मेरी चार गलियों में थे

विधायक ने अपने भाषण में बताया कि पहले कुछ क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उनके अनुसार, अब लोग अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं और महिलाएँ भी बिना डर के आवाजाही कर पा रही हैं। लोनी विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र में पहले हड्डी-मांस की फैक्ट्रियां चलती थीं, दिन-दहाड़े गाय काटी जाती थी, बेटियों को उठा लिया जाता था और गोलियां चलाई जाती थीं। सहारनपुर में जितने जेहादी हैं, उतने तो मेरी चार गलियों में थे, लेकिन अब कोई उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करता है। आज मेरी बहनें सोना पहनकर उन्हीं बस्तियों से रात के दो बजे तक निकल जाती हैं। पहले शाम पांच बजे के बाद पुरुष भी घरों से बाहर नहीं निकलते थे।

ये भी पढ़े… Meerut News: दोस्त की शादी में गाड़ियों का काफिला, कार की छत पर झूमते बारातियों का वीडियो वायरल