Delhi Blast: 10 नवंबर को दिल्ली स्थित लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में पुलिस की जांच से अब बड़ा खुलासा सामने आया है। धमाके में शामिल उमर और मुजम्मिल के बीच 40 लाख रूपये को लेकर झगड़ा हुआ, जो उन्हें जमात से प्राप्त हुए थे। जब पैसों में गड़बड़ी की बात सामने आई तो दोनों के विवाद हुआ और पूरी साजिश ने हिंसक रूप में बदल गई। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही पुलिस अपनी पूरी कोशिश से नए तथ्यों को सामने ला रही है साथ ही कई टीमों को जांच-पड़ताल में लगाया हुआ है।

40 लाख रुपये पर ‘हिसाब’ का विवाद
सूत्रों की माने तो पुलिस जांच में पता चला कि जमात की तरफ से 40 लाख रूपये दिए गए थे, जिनका इस्तेमाल सामाजिक गतिविधियों अथवा दूसरे कार्यक्रमों में होना था। लेकिन पैसों का हिसाब मांगने पर गड़बड़ी सामने आई और मामला बिगड़ गया। जिसके बाद उमर और मुजम्मिल के बीच में विवाद पैदा हुआ। इसी के चलते पूरी घटना को अंजाम देने की साजिश की गई।
Delhi Blast: पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन
जब से दिल्ली में कार ब्लास्ट हुआ है, तभी से नए खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस और जांच एजेंसियां भी तेजी दिखा रही है। इस मामले के बाद से ही फरीदाबाद में कई जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है। फरीदाबाद में मौजूद उमर से जुड़े घरों के साथ एक मस्जिद, एक होटल अथवा एक गोदाम की तलाशी की जा चुकी है। इसी के साथ जांच एजेंसियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं।पुलिस का मानना है कि इन सभी सबूतों के मदद से लेनदेन एवं साजिश की पूरी कड़ी को समझने में सहायता मिल सकेगी।

जांच में मिल सकते हैं और बड़े सुराग
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिर्फ पैसों के विवाद तक सीमित होना मुश्किल है। इसीलिए पुलिस द्वारा कई संगठनों से जुड़ी गतिविधियों की जांच जारी है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है और कुछ को हिरासत में लिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस अभी इस घटना के हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है।
Read More: Pm Modi: G-20 शिखर सम्मेलन में मोदी, ग्लोबल साउथ की आवाज को मिली मजबूती







