Home » उत्तर प्रदेश » Meerut News: मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में कुत्तों का ‘राज’, वायरल वीडियो ने मेस की स्वच्छता-सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

Meerut News: मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में कुत्तों का ‘राज’, वायरल वीडियो ने मेस की स्वच्छता-सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

Meerut News
Meerut News

Meerut News: मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली और हॉस्टल की सुरक्षा-व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल फुटेज गर्ल्स हॉस्टल की मेस का बताया जा रहा है, जिसमें आवारा कुत्ते खाने के प्लेटफॉर्म पर चढ़कर छात्राओं और डॉक्टरों की थालियों में बचे हुए भोजन को चाटते नजर आ रहे हैं। यह नज़ारा न केवल बेहद अस्वच्छ है, बल्कि यह दिखाता है कि हॉस्टल परिसर में बेसिक हाइजीन तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

छात्राओं ने किया मेस का बहिष्कार 

हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं और रेजिडेंट डॉक्टर इस घटना से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन दावा तो ‘घर जैसा सुरक्षित माहौल’ देने का करता है, लेकिन हकीकत में न तो खाने की स्वच्छता सुनिश्चित है और न ही छात्रों की सुरक्षा। छात्राओं ने साफ कहा है कि जब तक मेस में नए बर्तन नहीं दिए जाते और आवारा जानवरों पर नियंत्रण नहीं होता, वे मेस का बहिष्कार जारी रखेंगी और बाहर से भोजन मंगाएंगी। समस्या केवल हॉस्टल तक सीमित नहीं है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में भी आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक बना हुआ है। कुत्ते ओपीडी और वार्डों तक में घूमते दिखाई देते हैं, जबकि बंदर वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। मरीज और तीमारदार लगातार असुरक्षा महसूस करते हैं, जो अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।

Meerut News: आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा नगर निगम 

हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन वायरल वीडियो साफ संकेत देता है कि वास्तविक सुधार की बेहद जरूरत है। कुत्तों का ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान में बेरोकटोक घूमना दर्शाता है कि कार्रवाई कागजों से आगे बढ़ ही नहीं पा रही।

Report By: यश मित्तल

ये भी पढ़े… Etawah News: कमरे में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका