Home » उत्तर प्रदेश » Lakhimpur Kheri: नाबालिक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, नाना ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप

Lakhimpur Kheri: नाबालिक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, नाना ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप

Lakhimpur Kheri नाबालिक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर के ग्राम रननगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां गांव निवासी कौशल कुमार की 10 वर्षीय बेटी नीतू निषाद का शव घर के बाहर लगे शहतूत के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। बालिका के नाना राम विलास साहू ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही थी, तभी मामला गरमाया।

दुष्कर्म व हत्या की आशंका

बालिका के नाना राम विलास, बजरंग दल के सुनील श्रीवास्तव और राकेश निषाद आदि कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने मांग की कि पोस्टमार्टम से पहले इस मामले की FIR दर्ज की जाए। इसी को लेकर परिजनों, बजरंग दल कार्यकर्ताओं तथा कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा के बीच नोकझोंक हो गई। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पहले सूचना पेड़ पर लटककर आत्महत्या की दी गई थी। बाद में कुछ लोगों ने परिजनों को भड़काकर दुष्कर्म व हत्या की तहरीर दिलाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बालिका के नाना राम विलास साहू की तहरीर ले ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report By: संजय कुमार राठौर  

ये भी पढ़े… Etawah News: कमरे में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका