ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP Fatehpur News: शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने फांसी लगा दी जान

UP Fatehpur News: शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने फांसी लगा दी जान

UP Fatehpur News

UP Fatehpur News: फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मंगलवार सुबह एक 28 वर्षीय लेखपाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी शादी अगले ही दिन होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सुधीर, पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, निवासी खजुहा के रूप में हुई है। सुधीर करीब डेढ़ साल पहले लेखपाल पद पर नियुक्त हुआ था। सुबह लगभग 7 बजे कमरे का दरवाज़ा न खुलने पर लोगों को शंका हुई। जब दरवाज़ा तोड़ा गया, तब तक सुधीर की मौत हो चुकी थी।

एसडीएम मौके पर पहुंचे 

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को सुधीर की बारात बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव जाने वाली थी, जहाँ उसकी शादी काजल, पुत्री रघुनंदन, से तय थी। परिजनों का कहना है कि सुधीर हाल के दिनों में एसआईआर से संबंधित काम के भारी दबाव में था। उनका अनुमान है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस ने बताया कि वास्तविक कारणों का पता लगाए जाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

UP Fatehpur News: रिश्तेदारों ने क्या बताया? 

घटना को लेक रिश्तेदारों का कहना है कि सुधीर की डेढ़ साल पहले लेखपाल के पद पर नियुक्ति हुई थी। 6 महीने पहले सुधीर की शादी पास के गांव सीतापुर में रहने वाले रघुनंदन की बेटी काजल से तय हुई। रिश्तेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के काम को लेकर दबाव था। इसी काम को लेक सोमवार सुबह एक कानूनगो घर आया था। आशंका है कि इसी तनाव में सुधीर ने सुसाइड किया है।

ये भी पढ़े… SIR in West Bengal: घुसपैठ पर मौर्य का कड़ा रुख बोले- ‘मुस्लिम घुसपैठिए भारत में आए तो खोजकर वापस भेजा जाएगा…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल