Home » बिहार » Bihar News: शादी में हुआ जमकर हंगामा, दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही ठुकराई शादी

Bihar News: शादी में हुआ जमकर हंगामा, दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही ठुकराई शादी

Bihar News: शादी में हुआ जमकर हंगामा, दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही ठुकराई शादी

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज क्षेत्र के सहोदरा थाना अंतर्गत बनबैरिया गांव में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने अचानक विवाह करने से इनकार कर दिया। मंच पर खड़े लोगों से लेकर बारात में आए मेहमानों तक सभी इस फैसले से हैरान रह गए।

दूल्हा बीपीएससी चयनित शिक्षक

जानकारी के अनुसार पता चला है कि, बारात शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से आई थी। दूल्हा बीपीएससी से चयनित शिक्षक है और नरकटियागंज प्रखंड के बेलवा स्थित एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है। परिवार और रिश्तेदारों पूरे धूमधाम से नाचते गाते हुए बारात निकालकर विवाह स्थल तक पहुंचे थे।

दुल्हन ने लगाया सच्चाई छिपाने का आरोप

Bihar News:ग्रामीणों के अनुसार जानकारी मिली है कि, शादी की सभी रस्में तैयारी के अनुरूप चल रही थीं। जैसे ही वरमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आमने-सामने आए। तभी दुल्हन ने देखा कि दूल्हे की एक आंख खराब है। यह देखते ही उसने नाराजगी जताते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया। और दुल्हन का कहना है कि यह बात उनसे छिपाई गई। दुल्हन का आरोप है कि उससे एक महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर उसे धोखे में रखा गया। उसने परिवार को स्पष्ट कह दिया कि वह झूठ और छुपाव वाली शादी नहीं करेगी, चाहे उस पर कितना भी दबाव क्यों न बनाया जाए।

दहेज का सामान लौटाने को लेकर तनातनी

दुल्हन के इनकार करते ही वातावरण तनावपूर्ण हो गया। दोनों परिवारों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष ने दहेज में दिए गए सामान को वापस कराने की मांग करते हुए कुछ देर के लिए बारात को रोक लिया। कई लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन मामला शांत नहीं हो पा रहा था।

शादी बिना संपन्न हुए लौटी बारात

Bihar News: घटना की सूचना मिलते ही सहोदरा थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। इसके बाद बारात को बिना शादी के ही वापस जाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष ने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़े…वीरू से बिछड़ जाने के बाद ‘जय’ ने किया 2:25 बजे दिल को छू लेने वाला पोस्ट