Home » राष्ट्रीय » Russia India के बीच वार्ता: दोस्ती अटल, फ्री वीजा और बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी

Russia India के बीच वार्ता: दोस्ती अटल, फ्री वीजा और बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी

24 घंटे में तीन बड़ी बैठकें

Russia India: भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 24 घंटे के भीतर तीन बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर किया, द्विपक्षीय बातचीत की, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इंडिया–रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया।

Russia India: 24 घंटे में तीन बड़ी बैठकें
24 घंटे में तीन बड़ी बैठकें

Russia India वार्ता में रणनीतिक साझेदारी पर जोर

Russia India: पीएम मोदी ने भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह स्थिर बताया। उन्होंने कहा, “पिछले आठ दशकों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मानवता को कई तरह की चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है। लेकिन इन सबके बीच भारत–रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह हमेशा अटल और स्थिर बनी रही है।” मोदी ने रूसी पर्यटकों को 30 दिन का फ्री वीजा देने का ऐलान किया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बिना किसी रुकावट के तेल की सप्लाई जारी रखने की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत–रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदे की घोषणा नहीं हुई, जबकि इसकी उम्मीद की जा रही थी।

वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत

Russia India: इसके बावजूद कई अहम घोषणाएँ हुईं, जिनका उद्देश्य भारत–रूस व्यापार को बढ़ावा देना है। भारत और रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री क्षेत्रों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा तथा महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और एमओयू साइन किए गए।

पीएम मोदी ने रूस को भारत के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह स्थिर और अटल है। वहीं पुतिन ने कहा कि उनकी टीम केवल तेल और गैस पर बात करने या समझौते करने के लिए भारत नहीं आई है, बल्कि वे भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्तों और सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।

Written By- आदित्य शर्मा

ये भी पढ़ें…Assam News: असम में जिहादी साहित्य पर प्रतिबंध: आतंकी संगठनों से जुड़ी सामग्री पर सख्त कार्रवाई