Home » उत्तर प्रदेश » पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फ़रार, पति ने खुद करवाई शादी

पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फ़रार, पति ने खुद करवाई शादी

Up News: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फ़रार, पति ने खुद करवाई शादी

Up News: देवरिया जिले के भटनी उपनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। कबाड़ के कारोबार से जुड़े एक युवक की पत्नी पांच बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पति को इसकी जानकारी मिली तो वह अंबेडकर नगर पहुंचा, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

नौकर के साथ प्रेम में भागी मालकिन

सूत्रों के अनुसार, भटनी नगर पंचायत में रहने वाला युवक कबाड़ी का व्यवसाय करता है। उसकी ही दुकान पर अंबेडकर नगर जिले का एक युवक मजदूरी के लिए काम करता था। इसी दौरान दुकान मालिक की पत्नी और उस युवक की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

Up News: पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका

कुछ ही समय बाद महिला प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर चली गई। घर से अचानक गायब होने पर पति परेशान हो गया और बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। पत्‍नी के ठिकाने का पता लगने पर वह भी अंबेडकर नगर पहुंच गया और उसे परिवार और बच्चों का हवाला देकर वापस चलने को कहा। लेकिन महिला ने साफ शब्दों में मना करते हुए कहा कि वह अब प्रेमी के साथ ही अपना शेष जीवन बिताना चाहती है।

बेबसी के आगे टिका प्यार मंदिर में करवाई दूसरी शादी

Up News: पत्नी के इन्कार के बाद पति की बेबसी सामने आ गई। आखिरकार उसने स्वयं ही अपनी पत्नी का विवाह उसी युवक से एक मंदिर में करा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने विधि-विधान से मंदिर में विवाह रचा लिया। यह पूरा मामला उपनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे देखकर रिश्तों की मजबूती, मोहब्बत और बेबसी तीनों का अजीब मिला-जुला रूप बता रहे हैं।

ये भी पढ़े…अपना घर नहीं संभाल पा रही है कांग्रेस!