ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » Makhana Benefits: मखाना मोटापा घटाने में मददगार, जानिए कैसे करता है वजन कम

Makhana Benefits: मखाना मोटापा घटाने में मददगार, जानिए कैसे करता है वजन कम

मखाना एक लो-कैलोरी, हाई-प्रोटीन सुपरफूड है जो वजन घटाने, पाचन सुधार और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे त्रिदोष संतुलित करने वाला पोषक आहार माना गया है।
Makhana Benefits

Makhana Benefits: बदलती जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती दिख रही है। ऐसे में लोग अपनी थाली में पोषण से भरपूर, हल्के और ऊर्जा देने वाले आहार शामिल करने की सोचते हैं। ऐसे में मखाना एक बेहतर विकल्प है। यह वजन घटाने के साथ-साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खास बात यह है कि आयुर्वेद में भी मखाने को त्रिदोषनाशक बताया गया है, यानी यह वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में सहायक होता है।

आयुर्वेदिक सुपरफूड से वजन घटाएं
आयुर्वेदिक सुपरफूड से वजन घटाएं

Makhana Benefits: आयुर्वेद में मखाने का महत्वपूर्ण स्थान

Makhana Benefits: मखाना बेहद पौष्टिक होता है। यह शरीर को पोषण और ऊर्जा दोनों प्रदान करता है। साथ ही इसमें मौजूद गुण पाचन को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में अधिक चर्बी जमने की संभावना कम होती है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में बताया गया है कि मखाना शरीर की कमजोरी दूर करने में भी सहायक है। यह शरीर को पोषण देता है, पेट को हल्का रखता है और फाइबर होने के कारण भूख कम लगने में मदद करता है।

दूसरी ओर, विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि मखाना एक लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन अल्पाहार है, जो वजन कम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें फैट बहुत कम होता है, जबकि फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मखाने में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व न केवल हल्के होते हैं बल्कि आसानी से पच भी जाते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं।

Makhana Benefits: आयुर्वेदिक सुपरफूड से वजन घटाएं
आयुर्वेदिक सुपरफूड से वजन घटाएं

बीमारियों से बचाव और महिलाओं के लिए लाभकारी

Makhana Benefits: मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं, क्योंकि कई बार वजन बढ़ने के पीछे क्रॉनिक इंफ्लेमेशन भी कारण होता है। वजन घटाने के अलावा मखाना कई बीमारियों में भी आराम देता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल की सेहत को मजबूत बनाता है और ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है। मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार यह गुर्दों को मजबूत करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा, यह गर्भवती महिलाओं के लिए ऊर्जा और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने का अच्छा स्रोत भी माना जाता है।

Written By- Palak kumari

ये भी पढ़े… नाइटक्लब मालिकों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, कई हिरासत में – जांच तेज

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल