ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में बनेगा राष्ट्रीय प्रेरणास्थल, 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे समर्पण

लखनऊ में बनेगा राष्ट्रीय प्रेरणास्थल, 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे समर्पण

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लखनऊवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) वसंत कुंज इलाके में राष्ट्रीय प्रेरणास्थल तैयार कर रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रेरणास्थल को सजाने-संवारने में युद्ध स्तर पर जुटा है। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया जा रहा है, और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए LDA के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
PM MODI

Lucknow news: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लखनऊवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) वसंत कुंज इलाके में राष्ट्रीय प्रेरणास्थल तैयार कर रहा है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 63 फीट ऊँची मूर्ति लगाई जाएगी। इसके साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी मूर्तियां होंगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर, यानी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ आ सकते हैं और इस प्रेरणास्थल को लखनऊ और उत्तर प्रदेश वासियों को समर्पित कर सकते हैं।

युद्ध स्तर पर तैयारियाँ

लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रेरणास्थल को सजाने-संवारने में युद्ध स्तर पर जुटा है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को ध्यान में रखते हुए यहाँ बड़े वीआईपी हैंगर्स बनाए जा रहे हैं और 1–1.5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

Lucknow news: कितना खर्च आया प्रेरणास्थल बनाने में?

यह प्रेरणास्थल लगभग 232 करोड़ रुपए की लागत में लखनऊ के बाहरी हिस्से में बनाया जा रहा है। इसका खास ध्यान रखा गया है कि कार्यक्रम के बाद यहां जाम जैसी स्थिति न बने। रोड का सौंदर्यीकरण, पेड़-पौधों की लगाए जाने वाली सजावट और पेंटिंग का काम अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया जा रहा है, और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए LDA के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

प्रेरणास्थल की खासियत

Lucknow news: यहां म्यूजियम और म्यूजिकल फाउंटेन भी होंगे। म्यूजियम में अटल बिहारी वाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ी शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। उनके जीवन से जुड़ी वस्तुएं और यादगार चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। ऊपर से, प्रेरणास्थल कमल के आकार का होगा, जो आने वाले समय में लखनऊ की सबसे बड़ी पहचान बन सकता है। इस प्रेरणास्थल से न केवल लखनऊ की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह भाजपा सरकार द्वारा लखनऊवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हेमंत शर्मा का बड़ा बयान: “मुस्लिम वोट पैसे से नहीं, विचारधारा से तय”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल