Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Nitin Nabin BJP Leader: नितिन नबीन की नियुक्ति पर दिलीप जायसवाल का संदेश-युवा चेहरे पर भरोसा

Nitin Nabin BJP Leader: नितिन नबीन की नियुक्ति पर दिलीप जायसवाल का संदेश-युवा चेहरे पर भरोसा

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
Spread the love

Nitin Nabin BJP Leader: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा कि बिहारवासियों के लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि नितिन नबीन एक सुलझे हुए कार्यकर्ता हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को एक युवा चेहरे को यह अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं। एक युवा चेहरे को मौका दिया है। देशभर में उत्सव का माहौल है।

मंदिर दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

एक्स पोस्ट में दिलीप जायसवाल ने बताया कि पटना स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ दर्शन पूजन का अवसर मिला। यह क्षण आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। इसके पश्चात नबीन सिन्हा स्मृति पार्क में स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनका जीवन जनसेवा के उच्च आदर्शों का प्रेरक प्रतीक है, जो हम सभी के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।

Nitin Nabin BJP Leader: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Nitin Nabin BJP Leader: युवा नेतृत्व पर पार्टी का भरोसा

भाजपा नेता सुशील सिंह ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी ने ये निर्णय लिया है। एक युवा को पार्टी ने जिम्मेदारी का निर्णय लिया, ये खुशी की बात है। इससे युवाओं में नया जोश आएगा। पार्टी की लोकप्रियता बढ़ेगी और युवा पार्टी से जुड़ेंगे।

संगठन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उस वैचारिक धारा को आगे बढ़ाने का अवसर है, जिसकी नींव हमारे संस्थापक सदस्यों ने त्याग, तपस्या और सिद्धांतों पर रखी। मां भारती के महान सपूत पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके विचारों, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करता हूं। उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर संगठन, सेवा और समर्पण के पथ पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के दायित्व को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments