ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कोहरे से UP में कोहराम! हेड कांस्टेबल समेत 11 लोगों की मौत, कई घायल

कोहरे से UP में कोहराम! हेड कांस्टेबल समेत 11 लोगों की मौत, कई घायल

UP Accident News

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा यूपी के मेरठ में उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम की प्राइवेट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी समेत कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और दो निजी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही कौशल और एक निजी व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया गया है कि हादसे के समय बागपत पुलिस की टीम मेरठ में एक मामले की जांच कर वापस लौट रही थी। मृतक हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी बागपत जनपद की डोला चौकी पर तैनात थे और हादसे का शिकार हुई कार उन्हीं की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फॉर्च्यूनर कार का फटा टायर

वहीं दूसरी घटना उन्नाव जिले से सामने आई, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही गाड़ी से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे फॉर्च्यूनर डिवाइडर में फंस गई।

हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किमी संख्या-241 के पास हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर यूपीडा और पुलिस की टीमें पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे एक राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और पेशे से नमक के व्यापारी थे।

UP Accident News: मथुरा में चार लोगों की मौत

वहीं मथुरा में आज मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 2 कारें आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। वहीं घटना को लेकर एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती। डीएम ने कहा कि अभी तक 4 मौत की खबर है जबकि 25 लोग घायल हैं।

ये भी पढ़े… स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवाल? ‘लाइफ लाइन’ बंद हुई तो ‘लखनऊ मेडिकल सेंटर’ के नाम से उसी बिल्डिंग में फिर शुरू हुआ गोरखधंधा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल