Soaked Dry Fruits: हमेशा शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए सही आहार के साथ-साथ सूखे मेवों का सेवन भी जरूर करना चाहिए। सूखे मेवे शरीर की कोशिकाओं को पोषण देने के साथ-साथ मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। कहा जाता है कि यदि सूखे मेवों को रात में भिगोकर रखा जाए और सुबह उनका सेवन किया जाए, तो शरीर अधिक तंदुरुस्त रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि भिगोने से सूखे मेवों का पाचन आसान हो जाता है और शरीर की अतिरिक्त गर्मी भी कम होती है।

बादाम को भिगोकर खाने के फायदे
भिगोने के बाद बादाम का सेवन हर किसी के लिए लाभकारी होता है। रातभर भिगोने से बादाम में मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है। भिगोए हुए बादाम आसानी से पच जाते हैं और उनका पूरा पोषण शरीर को मिलता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही यह इम्यूनिटी और याददाश्त को भी मजबूत करता है।
Soaked Dry Fruits: किशमिश को भिगोकर खाने के फायदे
किशमिश का सेवन भी रात में भिगोकर सुबह करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। भीगी हुई किशमिश में सूखी किशमिश की तुलना में आयरन अधिक प्रभावी रूप से मिलता है, जो पाचन सुधारने और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। जहां सूखी किशमिश की तासीर गर्म होती है, वहीं भिगोने के बाद यह शरीर को ठंडक देती है। खाली पेट भीगी किशमिश खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, खून की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं।

अंजीर को भिगोकर खाने के फायदे
अंजीर का सेवन भी भिगोकर करना अधिक फायदेमंद होता है। सूखे अंजीर के रेशे सख्त होते हैं, जिससे पाचन में परेशानी हो सकती है। भिगोने से अंजीर नरम हो जाता है और इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल्स का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है। यदि अंजीर को दूध के साथ लिया जाए, तो यह शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
Soaked Dry Fruits: सेहत के लिए प्राकृतिक वरदान
कुछ बीज भी शरीर को भरपूर पोषण देते हैं, जिन्हें रात में भिगोकर सुबह सेवन करना चाहिए। इनमें अलसी के बीज, मेथी और धनिए के बीज शामिल हैं। मेथी के बीज भिगोने से उनका कड़वापन कम हो जाता है और पाचन आसान हो जाता है। मेथी का पानी या दानों का सेवन ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, साथ ही आंतों से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

अलसी के बीजों को भी भिगोकर खाना चाहिए। इससे उनमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होतीं। अलसी में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। ये छोटे भूरे और पीले बीज हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक होते हैं।
Written by- Palak kumari
ये भी पढ़े…Christmas 2025: क्रिसमस की रात का सांस्कृतिक जश्न, क्रिसमस ईव पर क्यों खाई जाती हैं सिर्फ 7 मछलियां?






