Home » उत्तर प्रदेश » कन्नौज सदर तहसील में समाधान दिवस बना मजाक, Reel देखने में व्यस्त दिखे अधिकारी

कन्नौज सदर तहसील में समाधान दिवस बना मजाक, Reel देखने में व्यस्त दिखे अधिकारी

Kannauj News

Kannauj News: उत्तर प्रदेश सरकार जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और न्याय दिलाने के उद्देश्य से ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन करती है, ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। लेकिन कन्नौज की सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस की तस्वीरें सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आईं। यहाँ जनसमस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर थी, वे बिजली विभाग के अधिकारी फरियादियों की सुनने के बजाय मोबाइल पर रील देखने में मशगूल नजर आए।

फरियादियों की संख्या सामान्य से कम

​दरअसल, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते इस बार तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या सामान्य से काफी कम रही। फरियादियों के कम आने का फायदा उठाते हुए, जिम्मेदार पदों पर बैठे बिजली विभाग के बाबू और अधिकारी कुर्सियों पर बैठकर समय काटते दिखे।

Kannauj News: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठकर, सिर झुकाए घंटों मोबाइल में रील और वीडियो देखने में व्यस्त हैं। उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं थी कि वे एक सार्वजनिक पद पर हैं और समाधान दिवस जैसे गंभीर आयोजन में बैठे हैं।

​यह पूरा नजारा वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रशासनिक अमले की कार्यशैली और गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जहां एक तरफ सीएम योगी अधिकारियों को जनसुनवाई के लिए सख्त निर्देश देते हैं, वहीं कन्नौज में अधिकारियों का यह रवैया ‘समाधान दिवस‘ को ‘मनोरंजन दिवस’ में बदलता दिख रहा है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस लापरवाही पर क्या संज्ञान लेते हैं।

Report By: पंकज कुमार श्रीवास्तव 

ये भी पढ़े… PM मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से तिलमिलाए पप्पू यादव, दे दिया बड़ा बयान!