Asim Munir Vs India Pakistan War: पाकिस्तानी के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए सैन्य संघर्ष में अल्लाह की मदद होने का दावा किया है। इस मदद को उनके द्वारा महसूस किया गया है और उनका मानना है कि इसी वजह से बिगड़ते हालात से वह बच गए। यह बयान उन्होंने 10 दिसंबर को इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस में दिया। उनका भाषण टीवी चैनलों पर भी दिखाया गया।
22 अप्रैल कोकश्मीर में मौजूद पहलगाम में कुछ आतंकवादियों नेकई मासूमों की जान ले ली थी। जिसके जवाब में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच करीब चार दिन तक सैन्य टकराव चला। वही यह लड़ाई समझौते के साथ 10 मई को रोकी गई।
Pakistan Field Marshal Munir says it was 'divine intervention' that helped the country during May conflict with India. Says,'we felt it'
PS:
-Pakistan suffered an attack on a number of its Air Bases, Terror camps before reaching out for ceasefire
-Speech was made on 10th Dec https://t.co/YLy9oZTNo0 pic.twitter.com/sv4SThlJxh— Sidhant Sibal (@sidhant) December 21, 2025
Asim Munir Vs India Pakistan War: मुनीर का धार्मिक दृष्टिकोण
अपने भाषण में मुनीर ने पाकिस्तान को 1400 साल पहले पैगंबर मोहम्मद द्वारा स्थापित इस्लामी राज्य से जोड़ते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस्लामी दुनिया में खास स्थान प्राप्त हुआ है। दुनिया के 57 इस्लामी देशों में अल्लाह ने पाकिस्तान को हरमैन शरीफैन यानी मक्का और मदीना की हिफाजत का सम्मान दिया है।
TTP और अफगानिस्तान पर मुनीर का बयान
उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से साफ कहा कि उसे पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) में से किसी एक का साथ चुनना होगा। मुनीर का कहना है कि पाकिस्तान में घुसपैठ करने वाले TTP आतंकियों में लगभग 70 प्रतिशत अफगान नागरिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी लोगों की जान जाने के लिए अफगानिस्तान भी जिम्मेदार है।
इसके साथ ही मुनीर ने कहा कि किसी भी इस्लामी देश में जिहाद की घोषणा करने का अधिकार सिर्फ वहां की सरकार को होता है। सरकार की अनुमति के बिना कोई भी फतवा जारी नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के अंदर पैदा हो रही कई समस्याओं की जड़ अफगानिस्तान से आए लोग हैं।
आसिम मुनीर की कट्टरपंथी टिप्पणियां
पहले भी कई बार मुनीर द्वारा कट्टरपंथी बयान दिए जा चुके हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल 2025 में कहा था कि पाकिस्तान की नींव कलमे पर रखी गई है और यह हिंदुओं से अलग देश है। उन्होंने कहां था कि पाकिस्तान की संस्कृति, सोच और रीति-रिवाज हिंदुओं से अलग हैं। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।
मुनीर का कहना है कि अलग सोच और महत्वाकांक्षाओं की वजह से ही पाकिस्तान-भारत दो अलग देश है। उनके पूर्वजों ने पाकिस्तान के लिए कई बलिदान भी दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया में केवल दो ही ऐसे देश है जिनकी बुनियाद कलमें पर रखी गई है।पहले रियासत-ए- तैयबा क्योंकि उसे उनके नबी मोहम्मद साहब ने नाम दिया है। जिसे आज मदीना कहते हैं और दूसरा 1300 साल बाद अल्लाह ने पाकिस्तान बनाया।
Asim Munir Vs India Pakistan War: CDF और COAS की भूमिका
बता दें, 4 दिसंबर 2025 को मुनीर को पाकिस्तान का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह पहले ऐसे व्यक्ति है जो एक साथ CDF और COAS पद को संभाल रहे है। जिसके बाद दोनों पदों पर उनका कार्यकाल पांच साल तक के लिए होने वाला है। उनके इस नियुक्ति के होने के साथ ही मुनीर के नियंत्रण में अब पाकिस्तान के परमाणु हथियार भी आ गए और मतलब अब वे देश के सबसे ताकतवर शख्स बन चुके है। इससे पहले उन्हें सेना प्रमुख बनाया गया था जिसका कार्यकाल 29 नवंबर 2022 से लेकर 28 नवंबर 2025 तक था।
ये भी पढ़े… संस्कृति और राष्ट्र के स्तर पर हिंदू-मुसलमान एक हैं: संघ प्रमुख मोहन भागवत








