ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ​कोहरे ने बिगाड़ा हिंडन एयरपोर्ट का शेड्यूल, आसमान में ‘भटककर’ वापस लौटी आदमपुर की फ्लाइट

​कोहरे ने बिगाड़ा हिंडन एयरपोर्ट का शेड्यूल, आसमान में ‘भटककर’ वापस लौटी आदमपुर की फ्लाइट

Hindon Airport

Hindon Airport: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे ने अब हवाई सफर पर भी ‘ब्रेक’ लगाना शुरू कर दिया है। बुधवार को हिंडन एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिन बेहद मुश्किलों भरा रहा। खराब मौसम और शून्य विजिबिलिटी (दृश्यता) के कारण न केवल कोलकाता की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, बल्कि आदमपुर जाने वाले यात्री ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद वापस हिंडन एयरपोर्ट ही लौट आए।

कोहरे ने रोका विमान का रास्ता

सबसे हैरान करने वाला मामला दोपहर की आदमपुर उड़ान में देखने को मिला। दोपहर करीब ढाई बजे हिंडन से विमान ने 72 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी। पंजाब के आदमपुर पहुंचने पर घने कोहरे ने विमान का रास्ता रोक लिया। पायलट ने करीब ढाई घंटे तक आसमान में ही उड़ान भरते हुए मौसम साफ होने का इंतजार किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की अनुमति मांगी। लेकिन जब विजिबिलिटी में सुधार नहीं हुआ, तो यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड कराने का फैसला लिया।

मामले में एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि विमान के वापस लौटने पर यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने 30 यात्रियों को बस के जरिए आदमपुर भेजने का इंतजाम किया। वहीं, अन्य यात्रियों ने सफर में हो रही देरी और परेशानी को देखते हुए अपने टिकट रद्द करा दिए।

Hindon Airport: ​कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट्स भी प्रभावित

कोहरे की मार का असर कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान पर भी पड़ा। सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण लगातार तीसरे दिन इस उड़ान को रद्द करना पड़ा। इससे उन यात्रियों को भारी असुविधा हुई जिन्हें जरूरी काम से पश्चिम बंगाल जाना था। इसके अलावा, हिंडन से मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से उड़ी। ​फिलहाल, मौसम के इस मिजाज ने न केवल एयरलाइंस कंपनियों की सिरदर्दी बढ़ा दी है, बल्कि यात्रियों के समय और धन का भी नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Report By: विभु मिश्रा 

ये भी पढ़े… खीरी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का शंखनाद, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने ग्रामीणों को दिलाई सुरक्षा की शपथ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल