ख़बर का असर

Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में हड़कंप: जिला कृषि अधिकारी 19 हजार रुपया की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में हड़कंप: जिला कृषि अधिकारी 19 हजार रुपया की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो  ने आज शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार को 19,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनके निजी आवास, चर्च रोड स्थित घर पर की गई। सुधीर कुमार पर आरोप है कि उन्होंने संविदा कर्मी संतोष कुमार से सेवा विस्तार और फिर से योगदान के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। संतोष कुमार ने पहले ही 5 दिसंबर, 2025 को 1,81,000 रुपए की पहली किस्त चुकाई थी। इस रकम को जुटाने के लिए उन्होंने बैंक से कर्ज लिया, पत्नी के गहने गिरवी रखे और अपनी गाड़ी भी बेच दी।

योजना बनाकर दबोचा

लेकिन इसके बावजूद अधिकारी शेष 19,000 रुपए की राशि देने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। परेशान संतोष कुमार ने 11 दिसंबर, 2025 को पटना निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद विशेष टीम गठित की गई और योजना बनाकर शनिवार को रिश्वत की शेष रकम लेने गए अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

Muzaffarpur News: आवास की तलाशी जारी

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी के पास परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य), तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था। गिरफ्तारी के समय रिश्वत की राशि उनके पास पाई गई। साथ ही, उनके आवास की तलाशी भी ली जा रही है ताकि उनकी अन्य आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है और आगे की जांच जारी है।

Report By: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फर्जी आवाज में वीडियो वायरल करने वाला शातिर गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल