ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » तूफानगंज में हंगामा: भाजपा बीएलए-2 पर हमला, तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों पर आरोप

तूफानगंज में हंगामा: भाजपा बीएलए-2 पर हमला, तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों पर आरोप

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन को लेकर तूफानगंज में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सोमवार को तूफानगंज-2 ब्लॉक कार्यालय परिसर में मतदाता सूची संबंधी सुनवाई के दौरान भाजपा के बीएलए-2 सुधीप्त राय पर हमला किए जाने का आरोप लगा है।

Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन को लेकर तूफानगंज में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सोमवार को तूफानगंज-2 ब्लॉक कार्यालय परिसर में मतदाता सूची संबंधी सुनवाई के दौरान भाजपा के बीएलए-2 सुधीप्त राय पर हमला किए जाने का आरोप लगा है। भाजपा का आरोप है कि इसके पीछे तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्व हैं।

भाजपा बीएलए सुधीप्त राय ने बताया हाल

9/241 नंबर बूथ के बीएलए सुधीप्त राय ने कहा कि वे मतदाताओं के दस्तावेज़ निपटाकर ब्लॉक कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। तभी सुनवाई केंद्र के सामने तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में सुधीप्त राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज वर्तमान में बक्सीरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Assembly Elections 2026: पुलिस ने स्थिति को काबू में किया

घटना की सूचना मिलते ही बक्सीरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तूफानगंज-2 ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष महेश बर्मा ने इसे ‘जनाक्रोश’ करार दिया और पलटवार किया। उन्होंने कहा, “एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग आम लोगों को परेशान कर रहा है। यह घटना उसी जमा हुए जनाक्रोश का नतीजा है।”

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सरकारी कार्यालय परिसर में हुई हिंसक घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। बीडीओ अजय कुमार दंडपत ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Assembly Elections 2026: इलाके में राजनीतिक तनाव

इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बना हुआ है। तूफानगंज-2 में मतदाता सूची संशोधन के समय होने वाली यह हिंसा विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में नया विवाद पैदा कर रही है।

REPORT BY- PIJUSH

ये भी पढ़े… जेएनयू विवाद: जगतगुरु परमहंस बोले- नाम बदला जाए ‘आजाद भगत सिंह विश्वविद्यालय’ रखा जाए

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल