ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

संदेशखाली में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से जुड़े अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लुधियाना में विदेशी हैंडलरों की साजिश नाकाम

Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को नजात थाना क्षेत्र से पकड़ा। मूसा तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

अवैध कब्जे से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार, मूसा मोल्ला पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। अदालत के आदेश पर संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई थी। आरोप है कि इस आदेश का उल्लंघन करते हुए मूसा ने बीते शुक्रवार की रात दीवार निर्माण शुरू कर दिया था।

Bengal News: पुलिस पर हमला, चार जवान घायल

सूचना मिलने पर राजबारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में बोयारमारी इलाके में मूसा के घर गई। आरोप है कि इस दौरान मूसा ने अपने समर्थकों को बुला लिया, जिन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई।

अब तक 13 गिरफ्तार, इलाके में तनाव

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मूसा के दादा मोर्तजा मोल्ला भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Bengal News: पहले भी हुआ था ईडी पर हमला

गौरतलब है कि यही इलाका दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हुए हमले के कारण भी चर्चा में रहा था। जनवरी 2024 में ईडी की टीम राशन घोटाले की जांच के दौरान संदेशखाली पहुंची थी, जहां तृणमूल नेता शेख शाहजहां के समर्थकों ने टीम पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें…ई-कैबिनेट की शुरुआत, एमपी में मंत्रिपरिषद पूरी तरह डिजिटल, सभी को बांटे टैबलेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल