ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर भीषण बस हादसा,1 बालक समेत 3 की जान गई

नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर भीषण बस हादसा,1 बालक समेत 3 की जान गई

नदिया के धुबुलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सड़क साफ कर यातायात बहाल किया और हादसे की जांच शुरू कर दी।
तेज़ रफ्तार में दो बसें आमने-सामने टकराईं

Nadiya Bus Accident: नदिया जिले के धुबुलिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बहादुरपुर फॉरेस्ट के पास हुई, जब दो यात्री बसें आमने-सामने टकरा गईं।

Nadiya Bus Accident: तेज़ रफ्तार में दो बसें आमने-सामने टकराईं
तेज़ रफ्तार में दो बसें आमने-सामने टकराईं

बालक समेत तीन की मौके पर मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक बस कोलकाता की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस बहारामपुर की दिशा में। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसें उस समय तेज रफ्तार में थीं।

इस हादसे में रोज़िना खातून (25), रशीद शेख (6) और एक अज्ञात पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों मृतक बस में सवार यात्री थे। इसके अलावा, कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Nadiya Bus Accident: तेज़ रफ्तार में दो बसें आमने-सामने टकराईं
तेज़ रफ्तार में दो बसें आमने-सामने टकराईं

Nadiya Bus Accident: पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कई घंटों तक ठप रहा। सूचना मिलते ही धुबुलिया पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त बसें हटाईं और सड़क साफ कर यातायात बहाल किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल