ख़बर का असर

Home » Technology » UIDAI ने लॉन्च किया ‘उदय’, आधार सेवाओं को आसान बनाने वाला नया मैस्कॉट

UIDAI ने लॉन्च किया ‘उदय’, आधार सेवाओं को आसान बनाने वाला नया मैस्कॉट

आधार से जुड़ी सेवाओं और प्रक्रियाओं को आम लोगों तक आसान भाषा में पहुंचाने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च किया है। ‘उदय’ को तैयार करने के लिए यूआईडीएआई ने माइगॉव प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां मिलीं।

Technology: आधार से जुड़ी सेवाओं और प्रक्रियाओं को आम लोगों तक आसान भाषा में पहुंचाने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च किया है। UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस मैस्कॉट का अनावरण किया। यूआईडीएआई के मुताबिक, यह एक ऐसा कम्युनिकेशन साथी है, जिसका मकसद देशभर के नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाओं को सरल और भरोसेमंद तरीके से समझाना है।

Technology: आधार सेवाओं को आसान भाषा में समझाएगा ‘उदय’

यूआईडीएआई ने बताया कि ‘उदय’ एक इंसान जैसे कैरेक्टर के रूप में तैयार किया गया है, जो आधार अपडेट, सुधार, ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, सीमित डेटा शेयरिंग और नई तकनीकों के इस्तेमाल जैसी सेवाओं को विजुअल और स्टोरीटेलिंग के जरिए समझाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह मैस्कॉट जटिल तकनीकी प्रक्रियाओं को सरल बनाकर लोगों का भरोसा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा और पहली बार आधार इस्तेमाल करने वालों के लिए भी मददगार साबित होगा।

जनभागीदारी से चुना गया मैस्कॉट, देशभर से मिलीं 875 एंट्री

Technology: ‘उदय’ को तैयार करने के लिए यूआईडीएआई ने माइगॉव प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां मिलीं। केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल ने मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता, जबकि भोपाल की रिया जैन को ‘उदय’ नाम के लिए पहला स्थान मिला। यूआईडीएआई अधिकारियों ने कहा कि यह पहल साबित करती है कि नागरिकों की भागीदारी से आधार जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर भरोसा और स्वीकार्यता और मजबूत होती है।

 

यह भी पढ़ें: दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, आदिवासी राजनीति को अपूरणीय क्षति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल