ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जेल में बीमार आजम खां से मिलने पहुंची पत्नी तजीन ने बाहर आते ही ‘योगी सरकार’ पर लगाया ये बड़ा आरोप!

जेल में बीमार आजम खां से मिलने पहुंची पत्नी तजीन ने बाहर आते ही ‘योगी सरकार’ पर लगाया ये बड़ा आरोप!

Azam Khan

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत बिगड़ने की खबरें फिर सामने आई हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने रामपुर जिला जेल में मुलाकात के बाद जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आजम खां को न बिस्तर मिला है न ही इलाज की पर्याप्त सुविधा। बीमारी के बावजूद उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है। तजीन फातिमा ने बताया कि आजम खां को बुखार और खांसी की शिकायत है लेकिन जेल प्रशासन ने अब तक कोई उचित इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा जेल के अंदर उन्हें जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं वे नहीं दी जा रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे आजम

बताते चलें कि आजम खां इन दिनों बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं। अदालत ने दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद से आजम खां रामपुर जेल में बंद हैं। उनकी सेहत को लेकर पहले भी प्रश्न उठे हैं और एक से अधिक बार पारिवारिक सदस्यों ने जेल प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। तजीन फातिमा ने यह भी कहा कि वह पहले भी अपने बेटे अदीब आजम के साथ जेल जाकर पति से मिल चुकी हैं लेकिन इस बार उनकी तबीयत देखकर चिंता और बढ़ गई। उन्होंने सरकार और जेल विभाग से अपील की कि बीमार कैदी को उचित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक राहत प्रदान की जाए।

Azam Khan: जेल की स्थिति को लेकर चिंतित है परिवार

इस बीच आजम खां से जुड़े शत्रु संपत्ति मामलों की सुनवाई 23 जनवरी को होनी तय है। इन मामलों में आरोप है कि 2019 में अजीमनगर थाना क्षेत्र की शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर दर्ज करा लिया गया था। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोनों मामलों की संयुक्त सुनवाई के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है जिस पर 23 जनवरी को बहस होगी। इसके अलावा क्वालिटी बार कब्जा प्रकरण में गुरुवार को भी सुनवाई हुई जिसमें गवाह गगन अरोड़ा अदालत में पेश हुए। फिलहाल, आजम खां के वकीलों की टीम लगातार कानूनी मोर्चे पर सक्रिय है जबकि परिवार उनकी सेहत और जेल की स्थिति को लेकर चिंतित है।

ये भी पढ़े… कानपुर में दरोगा और पत्रकार पर गैंगरेप का आरोप, नाबालिग से दरिंदगी, हटाए गए DCP, सस्पेंड हुए इंस्पेक्टर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल