Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में लव मैरिज की खौफनाक सजा, ससुर ने दामाद को मारी गोली

मुजफ्फरपुर में लव मैरिज की खौफनाक सजा, ससुर ने दामाद को मारी गोली

मुजफ्फरपुर
Spread the love

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आयुष कुमार नामक युवक को कथित तौर पर उनकी पत्नी की लव मैरिज से नाराज पिता ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कुछ लोग आयुष के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज से पहले ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मृतक की पत्नी, तनु कुमारी ने अपने मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तनु ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने आयुष कुमार से लव मैरिज की थी, जिस पर उनका परिवार नाराज था। शादी के बाद से ही दोनों को कई बार जान से मारने की धमकी मिली। तनु के अनुसार, रविवार रात उनके पिता प्रेम कुमार, मां और मामा मिलकर अचानक उनके ससुराल आए और आयुष पर फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है। तनु ने यह भी बताया कि उसका मायका और ससुराल एक-दूसरे के आसपास ही है। दंपती का आठ महीने का एक बेटा भी है, जो अब पिता के साए से हमेशा के लिए वंचित हो गया। घटना के बाद से तनु और ससुराल पक्ष सदमे में हैं और घर में कोहराम मचा हुआ है।

मामले में ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा। 

Report By: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… मुजफ्फरपुर के उमेश लाल कर्ण ने मरणोपरांत किया संपूर्ण अंगदान, समाज के लिए बने मिसाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments