ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » मकर संक्रांति 2026: माघ में तिल क्यों है खास, जानें धर्म और आयुर्वेद महत्व

मकर संक्रांति 2026: माघ में तिल क्यों है खास, जानें धर्म और आयुर्वेद महत्व

माघ में तिल का महत्व धर्म और आयुर्वेद दोनों में विशेष माना जाता है। तिल से स्नान, दान और तिल-गुड़ के लड्डू खाने से पुण्य और स्वास्थ्य दोनों लाभ होते हैं। यह सर्दियों में वात और कफ दोष को संतुलित करता है, हड्डियां मजबूत करता है, पाचन सुधारता है और त्वचा-बालों को लाभ पहुंचाता है।
तिल के स्वास्थ्य और धार्मिक लाभ

Sesame Seeds Benefits: माघ मास में ठंड सबसे ज्यादा होती है, जिससे सर्दी से होने वाले रोग बढ़ जाते हैं। ऐसे समय में गर्म तासीर वाला तिल शरीर और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। मकर संक्रांति, तिल द्वादशी, गणेश चौथ जैसे त्योहारों में तिल का इस्तेमाल स्नान, दान, पूजा और भोजन में करना बहुत शुभ होता है।

धार्मिक परंपराओं में तिल

ठंड के कारण इस महीने वात दोष बढ़ जाता है, जिससे शरीर में सूखापन, दर्द और थकान होती है। तिल की गर्म तासीर और तैलीय गुण इन परेशानियों को कम करते हैं। धर्मशास्त्रों में तिल का दान, तिल से स्नान और तिल-गुड़ के लड्डू खाने को पुण्यदायी बताया गया है। उदाहरण के लिए, गणपति को तिल के लड्डू चढ़ाना या संक्रांति पर षटतिला एकादशी में तिल का छह तरह से उपयोग करना विशेष महत्व रखता है।

Sesame Seeds Benefits: तिल के स्वास्थ्य और धार्मिक लाभ
तिल के स्वास्थ्य और धार्मिक लाभ

Sesame Seeds Benefits: तिल के छह उपयोग

तिल मिलाए पानी से स्नान करना, शरीर पर तिल का लेप लगाना, हवन में तिल की आहुति देना, ब्राह्मण या जरूरतमंदों को तिल दान करना, व्रत के अनुसार तिल से बने व्यंजन खाना, तिल मिश्रित जल पीना या पितरों को तर्पण करना। ये सभी काम करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। नदी स्नान न कर पाने वाले लोग घर पर तिल मिलाकर स्नान करें, तो भी संक्रांति का पूरा पुण्य मिलता है।

आयुर्वेद में तिल

आयुर्वेद में तिल को ‘सर्वदोष हारा’ कहा गया है। यह शरीर को पोषण देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। तिल की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी, खांसी, जोड़ों का दर्द और ठंड से कमजोरी दूर होती है। यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है, जबकि पित्त को थोड़ा बढ़ा सकता है। तिल भारी, तैलीय और पौष्टिक होता है, जो ऊतकों को नमी देता और शरीर को मजबूत बनाता है।

Sesame Seeds Benefits: स्वास्थ्य लाभ

तिल में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना तिल खाने या तिल के तेल से मालिश करने से: हड्डियां मजबूत होती हैं, दांत स्वस्थ रहते हैं, बालों का झड़ना कम होता है, पाचन सही रहता है, कब्ज और पेट की गैस-एसिडिटी दूर होती है, त्वचा नरम और जवान बनी रहती है, घाव जल्दी भरते हैं और एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं माघ मास में तिल का सेवन न केवल धार्मिक और पुण्यकारी है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है।

यह भी पढ़ें:  मकर संक्रांति 2026: स्नान-दान से खुलेगा पुण्य का द्वार, जानिए सही तिथि और विधि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल