ख़बर का असर

Home » राजनीति » Bengal News: पश्चिम बंगाल की महिलाएं तय करेंगी ममता की सत्ता का भविष्य- सुकांत मजूमदार

Bengal News: पश्चिम बंगाल की महिलाएं तय करेंगी ममता की सत्ता का भविष्य- सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस बार राज्य की महिलाएं ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करेंगी। महिलाओं का बदलाव की चाह और वर्तमान हालात पर असंतोष प्रमुख कारण हैं।
महिलाओं में बदलाव की चाह

Bengal Women Voters: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य की महिलाएं ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करेंगी।

महिलाएं चाहती हैं बदलाव

सुकांत मजूमदार ने आईएएनएस से कहा कि ममता बनर्जी को झूठ बोलने की आदत बहुत पहले से है। किसी भी तरह से महिलाओं को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है। महिलाएं इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करने जा रही हैं। राज्य की महिलाएं वर्तमान हालात से चिंतित हैं और बदलाव चाहती हैं।

Bengal Women Voters: महिलाओं में बदलाव की चाह
महिलाओं में बदलाव की चाह

Bengal Women Voters: महिलाएं समझ चुकी हैं सच्चाई

भाजपा नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को यह डर है कि कहीं पश्चिम बंगाल की स्थिति बांग्लादेश जैसी न हो जाए। उन्होंने दावा किया कि इसी आशंका के चलते महिलाओं ने मन बना लिया है कि वे ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करेंगी। राज्य की जनता, खासकर महिलाएं, अब सच्चाई को समझ रही हैं।

अनाप-शनाप बोलना बन चुकी है आदत

सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अनाप-शनाप बोलना ममता बनर्जी की आदत बन चुकी है। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाने वाली है। लोग अब मौजूदा सरकार से परेशान हो चुके हैं और बदलाव की दिशा में कदम उठाएंगे।

Bengal Women Voters: महिलाओं में बदलाव की चाह
महिलाओं में बदलाव की चाह

Bengal Women Voters: एआई का इस्तेमाल कर मतदाता सूची से काटे गए नाम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर मतदाता सूची से नाम काटे हैं।

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि एआई का इस्तेमाल करना कोई अपराध नहीं है। अगर उन्हें एआई नहीं आता, तो वे इसका इस्तेमाल न करें। आज हर जगह एआई का उपयोग हो रहा है। हम भी एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और हमारे बच्चे भी स्कूलों में इसका उपयोग कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी का जितना अधिक इस्तेमाल होगा, व्यवस्था उतनी ही पारदर्शी और मजबूत होगी।

Written by- Yamini Yadav

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल