Home » राष्ट्रीय » नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– अब वे मेरे बॉस है

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– अब वे मेरे बॉस है

Nitin Nabin & Modi:
नितिन नबीन और मोदी

Nitin Nabin & Modi: नितिन नबीन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। सोमवार को फुल टाइम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनका इकलौता नामांकन आने के बाद वे निर्विरोध चुने गए। इससे पहले वे 14 दिसंबर 2025 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

भाजपा मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम, पीएम मोदी ने पहनाई माला

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। पीएम मोदी ने करीब 55 मिनट के अपने भाषण में कहा, “मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। नितिन जी अब मेरे बॉस हैं और वे मेरे काम का आकलन करेंगे।” पीएम के इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाईं।

Nitin Nabin & Modi: “त्याग ही हमारी असली ताकत”

राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में नितिन नबीन ने कहा कि उनका निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है। करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता या भोग नहीं, बल्कि साधना, तपस्या और उत्तरदायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और स्वयं सबसे आखिर में” के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया।

Nitin Nabin & Modi: ऐतिहासिक नारों का किया जिक्र

नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में देशसेवा का असली अर्थ पीएम मोदी से सीखा है। उन्होंने भाजपा के ऐतिहासिक नारों और आंदोलनों का जिक्र करते हुए राम मंदिर, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और कश्मीर में तिरंगा लहराने को पार्टी के संघर्ष और संकल्प की जीत बताया।

कांग्रेस पर हमला संगठन को संदेश

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस की बुराइयों से बचेगा, वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने घुसपैठ को देश के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि भारत अपने गरीबों और युवाओं का हक लूटने नहीं देगा। पीएम ने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा आज संसद से लेकर नगर निकायों तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक संस्कार और परिवार है, जहां पद बदलते हैं लेकिन आदर्श और दिशा नहीं बदलती। उन्होंने संगठन को रिश्तों, विश्वास और निरंतर जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

यह भी पढे़ : पंजाब में अब टूटेंगी ‘गैंगस्टरों की कमर’, पुलिस ने बनाया ये तगड़ा प्लान