ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » मिशन सुदर्शन चक्र से और मजबूत होगी भारत की रक्षा शक्ति: राष्ट्रपति

मिशन सुदर्शन चक्र से और मजबूत होगी भारत की रक्षा शक्ति: राष्ट्रपति

Budget 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने अपने स्वदेशी संसाधनों और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता के बल पर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मेड इन इंडिया डिफेंस प्लेटफॉर्म्स पर वैश्विक भरोसा और मजबूत हुआ है।

मिशन सुदर्शन चक्र पर हो रहा है काम

राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया कि देश की रक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब अब दृढ़ और निर्णायक होगा। सिंधु जल समझौते को स्थगित करना भी आतंकवाद के खिलाफ रणनीति का हिस्सा है।

Budget 2026: डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

राष्ट्रपति ने बताया कि वर्ष 2025 में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि डिफेंस एक्सपोर्ट 23,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

माओवाद पर निर्णायक प्रहार

उन्होंने कहा कि कभी 126 जिलों में फैला माओवादी आतंक अब सिर्फ 8 जिलों तक सीमित रह गया है, जिनमें से केवल तीन जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। बीते एक साल में करीब 2,000 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है।

Budget 2026: नारी शक्ति का ऐतिहासिक कदम

राष्ट्रपति ने एनडीए से महिला कैडेट्स के पहले बैच के पास आउट होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश के विकास और सुरक्षा में नारी शक्ति अग्रिम पंक्ति में खड़ी है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सच्ची आज़ादी है और भारत लगातार मेक इन इंडिया के विजन को मजबूत करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

ये भी पढे़… अजित पवार के निधन से देशभर में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया दुख

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल