Home » राष्ट्रीय » मुर्शिदाबाद में एसआईआर नोटिस के डर से महिला की मौत

मुर्शिदाबाद में एसआईआर नोटिस के डर से महिला की मौत

Bangal News

Bangal News: जिले के धुलियान नगरपालिका अंतर्गत 18 नंबर वार्ड के उत्तर मोमिन पाड़ा इलाके में एसआईआर (SIR) नोटिस को लेकर फैले भय के बीच एक प्रौढ़ महिला की मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नुरेमा बीबी (55) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि एसआईआर नोटिस मिलने के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और गुरुवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई।

नोटिस के बाद गहरे तनाव में थीं नुरेमा बीबी

परिवार के अनुसार, एसआईआर से संबंधित नोटिस नुरेमा बीबी के परिवार के एक अन्य सदस्य के नाम पर आया था। इसके बावजूद, नोटिस मिलने के बाद से नुरेमा बीबी अत्यधिक भय और चिंता में रहने लगी थीं। परिजनों का कहना है कि वह लगातार आशंकित रहती थीं और रात में ठीक से सो भी नहीं पा रही थीं। तनाव के कारण उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो गई थी।

Bangal News: पति ने बताई घटना की पूरी जानकारी

मृतका के पति पारुल शेख ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी बहुत डर गई थी। पूरी रात सो नहीं पाई और गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं, और इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल

घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर के बाहर जुट हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एसआईआर नोटिस की प्रक्रिया के कारण आम लोग अनावश्यक मानसिक दबाव में आ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी प्रक्रियाओं को मानवीय संवेदनशीलता के साथ लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments