Breaking News
Home » गुजरात » गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

Gujrat news: गुजरात के साणंद में पुलिस ने बुधवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड स्थित एक वीकेंड होम ‘निर्वाण ग्रीन्स’ में चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह पार्टी आदर्श अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह के मौके पर आयोजित की गई थी, जिसमें अहमदाबाद के कई नामी बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर शामिल थे। रेड के दौरान 43 पुरुष और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

11 टेबल पर खुलेआम शराब और हुक्का

जांच में सामने आया है कि प्राइवेट प्रॉपर्टी में 11 टेबल पर शराब, केक और हुक्का खुलेआम परोसा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात कार्रवाई की और मौके से बड़ी मात्रा में शराब, हुक्का सामग्री और 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं। जब्त वाहनों में बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी कारें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब ₹2.91 करोड़ आंकी गई है।

Gujrat news: मेडिकल जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन जारी

सभी हिरासत में लिए गए लोगों को साणंद पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल टेस्ट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग 40 साल से कम उम्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि साणंद क्षेत्र में प्राइवेट शराब और हुक्का पार्टियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

छह महीने पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

Gujrat news: गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक संघवी की बर्थडे पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था। उस मामले में 39 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, 13 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था और 26 महिलाओं को नोटिस जारी किए गए थे। मौके से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।

 

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments