ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » “हाकिमपुर चेकपोस्ट पर छापा: 2 बांग्लादेशी और 2 भारतीय दलाल गिरफ्तार”

“हाकिमपुर चेकपोस्ट पर छापा: 2 बांग्लादेशी और 2 भारतीय दलाल गिरफ्तार”

Hakimpur Checkpost: भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के हाकिमपुर चेकपोस्ट इलाके से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों कथित तौर पर दलालों की मदद से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

बीएसएफ की सतर्कता से कार्रवाई

सीमा पर तैनात 143वीं बटालियन के बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो महिलाओं को रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रही थीं।

Hakimpur Checkpost: गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान

गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान माया देवी सिकदार (निवासी– सलदा बाजार, थाना उजिरपुर, जिला बरिशाल, बांग्लादेश) और अनिता अधिकारी (निवासी– थाना बनारीपाड़ा, जिला बरिशाल, बांग्लादेश) के रूप में हुई है।

दो भारतीय दलाल भी गिरफ्त में

मामले की जांच आगे बढ़ने पर बीएसएफ ने इस अवैध घुसपैठ में शामिल दो भारतीय दलालों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान गोबिंद मिस्त्री और अखिल बैरागी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा, थाना बिजपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Hakimpur Checkpost: पुलिस को सौंपे गए आरोपी

बीएसएफ ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद स्वरूपनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर बसीरहाट महकमा अदालत में पेश किया।

नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

बीएसएफ और स्वरूपनगर थाना पुलिस संयुक्त रूप से यह जांच कर रही है कि इस अवैध सीमा पार नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा इससे पहले भी इस तरह की घुसपैठ की घटनाएं हुई हैं या नहीं।

report by- pijush

ये भी पढ़े… “मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा, 6 की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर”

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल