ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » Trump Tarrif: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: 25% टैरिफ हटाने के बाद नए अवसर

Trump Tarrif: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: 25% टैरिफ हटाने के बाद नए अवसर

Trump Tarrif: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: 25% टैरिफ हटाने के बाद नए अवसर

Trump Tarrif: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का ढांचा जारी किया है, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटाने का ऐलान किया है।

Trump Tarrif: ट्रंप ने हटाया 25% अतिरिक्त टैरिफ

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके यह टैरिफ हटा दिया। यह शुल्क भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद को लेकर लगाया गया था। ट्रंप ने कहा कि भारत अपने व्यापारिक अवरोध घटाएगा और अमेरिका से ऊर्जा एवं अन्य उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा।भारत ने इस मामले में संतुलित नीति अपनाते हुए अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

Trump Tarrif: भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा बाजार खुला

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, MSME, किसानों और मछुआरों के लिए अमेरिका जैसे 30 ट्रिलियन डॉलर की विशाल अर्थव्यवस्था के दरवाजे खुलेंगे।अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्त्र, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और मशीनरी को बड़ा फायदा मिलेगा।अमेरिकी टैरिफ को 18% तक घटाने का ऐलान किया गया है।इससे महिला और युवा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कई उत्पादों पर टैरिफ पूरी तरह शून्य

अंतरिम समझौते में अमेरिका ने जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, तथा विमान के पुर्जों सहित कई भारतीय उत्पादों पर पूरी तरह टैरिफ हटाने की सहमति दी है, जिससे भारतीय निर्यात की प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और मेक इन इंडिया पहल को सीधा लाभ मिलेगा।

Trump Tarrif: किसानों और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि समझौते में किसानों और ग्रामीण आजीविका के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं, और मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों पर कोई समझौता नहीं किया गया है।इस अंतरिम समझौते से दोनों देशों के बीच स्थायी और बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में काम तेज होगा। इसे भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: संभल में बवाल! योगी के सरकारी स्कूल की दीवार पर कुरान की आयतों वाला फोटो लगाने से मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल