Aircraft crash: विजयपुरा (कर्नाटक) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में रविवार को एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी पहचान कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Aircraft crash: इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एयरक्राफ्ट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, क्रैश की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था विमान
Aircraft crash: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और एयरक्राफ्ट क्रैश से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Jitendra Singh: भारत का लक्ष्य 1,000 क्यूबिट्स और 2,000 किमी क्वांटम नेटवर्क







