Jharkhand news: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में रिश्तों की एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। यहां एक महिला की हत्या उसके पूर्व पति ने की। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्या हुआ पूरा मामला?
यह घटना गयघाट गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे हुई। 25 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर से मात्र 50 मीटर दूर खून से लथपथ पड़ा मिला। महिला के वर्तमान पति योगेंद्र भुइयां ने आरोप लगाया कि पूनम के पूर्व पति किशोरी भुइयां ने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते यह हत्या की।
Jharkhand news: दो बच्चों की मां थीं पूनम
जानकारी के अनुसार, पूनम दो बच्चों की मां थीं। कुछ समय पहले उनका संबंध योगेंद्र से शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी।
पुलिस ने क्या कहा?
Jharkhand news: हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश और प्रेम संबंध से जुड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। फरार आरोपी किशोरी भुइयां की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर चतरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी रंजिश के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े: यूपी बजट 2026-27 – खन्ना का शायराना अंदाज और रिकॉर्ड बजट







