ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

राजधानी में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो नागरिक CBI के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

Delhi news: राजधानी में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक संपत्ति विवाद के मामले में शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की मांग की थी।

कैसे बिछाया गया जाल

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ASI सीआर पार्क थाने में तैनात था। उसने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर भरोसा दिलाया था कि अगर रकम दे दी जाए तो उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी और मामला “सुलझा” दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद CBI ने 10 फरवरी 2026 को केस दर्ज कर जाल बिछाया। उसी दिन जब आरोपी पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपये ले रहा था, तभी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Delhi news: इससे पहले भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी को भी CBI ने दिल्ली पुलिस के एक अन्य ASI को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वह पश्चिम विहार थाने में तैनात था और एक व्यक्ति के भाई को जमानत दिलाने के बदले 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ, जिसके बाद CBI ने ट्रैप लगाकर उसे भी पकड़ लिया।

शिकायत कैसे दर्ज करें

Delhi news: CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो नागरिक CBI के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं। शिकायत CBI भवन, पहली मंजिल, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा 011-24367887 और 9650394847 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

ये भी पढ़े: चतरा में रिश्तों का दर्दनाक कत्ल, पूर्व पति ने मारी गोली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल