ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘विकास भी, सुरक्षा भी…’ यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

‘विकास भी, सुरक्षा भी…’ यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधन देते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन और कानून के राज की यात्रा तय की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों से प्रदेश में हर साल मौतें होती थीं। अब इस पर नियंत्रण है।

Up news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधन देते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन और कानून के राज की यात्रा तय की है। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश अब समस्या से समाधान की और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा कर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि देश की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आज प्रदेश देश के विकास का इंजन बनकर लीड कर रहा है। उन्होंने सपा के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे, माफिया खुलकर घूमते थे और न बेटियाँ सुरक्षित थीं, न ही व्यापारी। आज उत्तर प्रदेश उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव का प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 में 12 करोड़ लोग आए थे, जबकि इस बार माघ मेले में प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान के लिए आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बदलाव कानून व्यवस्था पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है।

Up news: कृषि और अर्थव्यवस्था में प्रगति

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने अन्नदाता किसानों को कर्जदार बना दिया था और व्यापारियों को पलायन पर मजबूर किया। लेकिन बीते नौ वर्षों में प्रदेश की स्पष्ट कृषि नीतियों के कारण उत्पादन बढ़ा और लागत कम हुई। उत्तर प्रदेश देश की कुल कृषि भूमि का 11% होने के बावजूद देश का 21% खाद्यान्न उत्पादन करता है। किसानों के खाते में सीधे 95,000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। प्रदेश दुग्ध उत्पादन में अग्रणी है और मत्स्य उत्पादन में भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूपी की अर्थव्यवस्था अब 36 लाख करोड़ रुपये की है। टैक्स चोरी को रोककर वित्तीय अनुशासन कायम किया गया है और जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया।

Up news: सपा और कांग्रेस की आलोचना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार शर्मनाक था। उन्होंने वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं बताया और कहा कि भाजपा में ऐसा कोई नहीं करता। योगी आदित्यनाथ ने तुष्टिकरण की नीति का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते थे। उन्होंने कावड़ यात्रा और दीपोत्सव का उदाहरण देकर बताया कि यूपी अब देश की आस्था का केंद्र बन चुका है।

स्वास्थ्य और जनकल्याण

Up news: मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों से प्रदेश में हर साल मौतें होती थीं। अब इस पर नियंत्रण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार सिर्फ माफिया का नहीं, मच्छरों का भी इलाज करती है।

 

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा: खेल और मेट्रो नेटवर्क की समीक्षा

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल